नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस: धमतरी पुलिस का अभियान लगातार जारी, दोनों आरोपी भेजे गए जेल
धमतरी।जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत धमतरी पुलिस थाना सिटी कोतवाली ने एक बार फिर प्रभावी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को हेरोइन (चिट्टा) के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस को मुखबिर से विश्वसनीय सूचना मिली कि धमतरी बस स्टैंड के पीछे एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार (क्रमांक CG-13-C-4422) में दो युवक अवैध मादक पदार्थ रखकर उसकी बिक्री हेतु ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं।पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दबिश दी। कार्यवाही के दौरान दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर वैधानिक प्रक्रिया के तहत तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से 10.30 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई।
▪️ *जप्त सामग्री का विवरण:*
● 10.30 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) कीमती 47000रूपये
● नगद राशि 12,000रुपये (मादक पदार्थ बिक्री से संबंधित)
● 1 मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार कीमती 1,50,000
● 1 आईफोन 11 कीमती 10,000 रूपये
● 1 वीवो Y31 स्मार्टफोन (जियो सिम सहित) कीमती 10,000रूपये
अन्य सामग्री (लाईटर एवं एल्युमिनियम फॉयल)
▪️ जप्त कुल संपत्ति का मूल्य लगभग 2,29,020 रुपये है।
दोनों आरोपियों कमर रजा पिता सज्जाद रजा उम्र 28 वर्ष साकिन सदर बाजार धमतरी और मोह० शोएब अख्तर पिता मो० असद गोरी उम्र 26 वर्ष साकिन केला बडी दुर्ग थाना पदमनामपुर जिला दुर्ग के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा 21(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया । आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।





0 टिप्पणियाँ