NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Allegation: धौराभाठा (नवा.) सरपंच पर लगा फर्जी राशि आहरण करने का आरोप,सीईओ ने जांच टीम बनाई


 पवन निषाद 

मगरलोड। धमतरी जिले के जनपद पंचायत मगरलोड अंतर्गत ग्राम पंचायत धौराभाठा (नवा.) सरपंच पर निर्माण कार्यों पर फर्जी राशि आहरण करने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता ने जनपद पंचायत सीईओ को 24 मार्च को लिखित आवेदन पर बताया कि गांव के निर्माण कार्यों में सरपंच ने फर्जी ढंग से राशि निकाल ली है। गांव के सीसी रोड,पक्की नाली निर्माण तथा अन्य कार्यों के लिए सरपंच ने फर्जी तरीक़े से राशि निकाली है। शिकायतकर्ता ने जनपद पंचायत सीईओ को जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।


इस संबंध में सरपंच दानी राम देवांगन ने कहा कि उनके ऊपर लगाया गया आरोप झूठा व निराधार है।

इस संबंध में जनपद पंचायत सीईओ दिव्या ठाकुर ने बताया कि ग्राम पंचायत धौराभाठा नवा. सरपंच के खिलाफ निर्माण कार्यों पर फर्जी राशि आहरण करने का शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है। जांच के लिए तीन लोगों की टीम गठित की गई है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएगा उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ