NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

निगम में 30 अप्रैल तक टैक्स जमा करने का समय,नही देने पर लगेगा अतिरिक्त 17% शुल्क

 


वर्ष 2025-26 के टैक्स वसूली की तिथि में हुई वृद्धि, करदाता उठा सकते है इस अवसर का लाभ

धमतरी। नगर निगम धमतरी में अब टैक्स जमा करना और भी आसान हो गया है वित्तीय वर्ष 2025-26 के करदाताओं को टैक्स जमा करने के लिए अच्छा मौका दिया जा रहा है। पूर्व में 31 मार्च 2026 तक टैक्स जमा करने की अवधि निर्धारित थी परंतु शासन के निर्देश अनुसार अब टैक्स जमा करने की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है जिससे वह करदाता जो अपना वित्तीय वर्ष 2025-26 का टैक्स जमा नहीं कर पाए हैं वह आसानी से अपना टैक्स जमा कर सकते हैं। 30 अप्रैल तक वित्तीय वर्ष 2025-26 का टैक्स जमा करने पर 17% अधिभार जो कि अतिरिक्त शुल्क के रूप में लिया जाना था वह नहीं लिया जाएगा। वही टैक्स वसूली में बढ़ोतरी को लेकर तथा शत प्रतिशत टैक्स वसूली करने के लिए निगम आयुक्त प्रिया गोयल ने आज सहायक राजस्व निरीक्षक एवं राजस्व उप निरीक्षक की बैठक लेकर निर्देश दिए हैं।  वसूली की प्रगति 30 अप्रैल के पूर्व 100% पूर्ण करने उन्होंने कहा है, लापरवाही करने वाले कर्मचारी पर कार्यवाही के संकेत भी उन्होंने दिया है। वही निगम के कुछ कर्मचारियों जिनकी प्रगति अपेक्षाकृत नहीं है उनके वेतन रोकने की कार्यवाही भी की जा रही है। 


उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त के निर्देश पर करदाताओं को राहत देने के लिए अवकाश के दिनों में भी निगम के राजस्व विभाग को खुला रखा गया था, सहायक राजस्व निरीक्षक ने घर-घर जाकर टैक्स वसूली अभियान चलाया था जिसके चलते वसूली के प्रतिशत में वृद्धि हुई है। वही डिजिटल डोर नंबर तथा ऑनलाइन यूपीआई पेमेंट पद्धति से करदाताओं को टैक्स पटाने के लिए आसानी हुई है, इस पद्धति से कोई भी व्यक्ति घर बैठे आसानी से अपना टैक्स जमा कर सकता है। उपायुक्त पीसी सार्वा ने बताया कि 31 मार्च तक जिन्होंने अपना टैक्स जमा नहीं किया है उनसे टैक्स वसूली के लिए युद्ध स्तर पर 30 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। संपत्ति कर, समेकित कर, जलकर, यूजर चार्ज एवं शिक्षा उपकर जैसे टैक्स करदाताओं से लिए जाएंगे। वही टैक्स जमा नहीं करने वाले करदाताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी की जाएगी। इसी के साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 का टैक्स भी लेना प्रारंभ कर दिया गया है।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ