NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

पहले कार पलटी, फिर 6 घंटे के बाद अचानक कैसे लग गई आग या लगाई गई... बड़ा सवाल, अब तक थाने में रिपोर्ट नहीं, जांच का विषय...

 


धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में गुरुवार को भीषण हादसा हुआ, जिसमे एक कार पलटने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। आश्चर्यजनक बात तो यह है कि हादसे के 5 से 6 घंटे बाद कार में आग लग गई, जिससे कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गया... ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि कार में अपने आप आग लगी है.. या फिर किसी के द्वारा आग लगाई गई है, जो जांच में ही पता चल पाएगा।

 मामला भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा मोड़ के पास पुराना धमतरी, रायपुर मार्ग का है।बताया जा रहा है कार क्र CG 05 R 4175 धमतरी से रायपुर की ओर जा रही थी.. तभी सेमरा मोड़ के पास सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार में 3 से 4 युवक सवार होने की बात सामने आ रही है.. घटना के 5 से 6 घंटे बाद कार में अचानक आग लग गई, जिससे कार पूरी तरह से जल गई है, ताज्जुब की बात है कि कार पूरी तरह जल जाने के बाद भी थाने में इसकी शिकायत अभी तक नही आई है। कार के नंबर के हिसाब से यह नगरी निवासी किसी प्रकाश की बताई जा रही है।



इस संबंध में कार मलिक प्रकाश नागवंशी ने बताया कि गुरुवार को वह भखारा के आगे गांव गए थे। लगभग 3 बजे ट्रक के दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई।कार में बच्चे सहित चार लोग सवार थे।सभी को हल्की फुल्की चोट आई है। इसके बाद वह चले गए थे।रात को जाकर देखा तो उनके कार में आग लग गई थी। आग कैसे लगी यह पता नहीं.. अभी वह बाहर हैं आने के बाद थाना में सूचना देंगे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ