NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Breaking: रत्नाबांधा चौक से मुजगहन तक 4 लेन के पहले चरण में पेड़ कटाई का काम शुरू

 


अगले हफ्ते टेंडर खुलने के बाद पोल शिफ्टिंग भी होगी

 भूपेंद्र साहू

धमतरी। शहर के दो प्रमुख मार्गो को फोरलेन की स्वीकृति मिली है। जिसमें छत्रपति शिवाजी चौक से मुजगहन  तक और सिहावा चौक से कोलियारी तक है। इसमें छत्रपति शिवाजी चौक (रत्नाबांधा चौक) से मुजगहन तक का प्रारंभिक काम शुरू हो गया है। इसमें पेड़ कटाई की प्रक्रिया शनिवार 11 अप्रैल से शुरू कर दी गई है, जिसका निरीक्षण महापौर रामू रोहरा ने किया। इसके बाद सिहावा रोड वाला काम भी शुरू हो जाएगा।


 लंबे समय से दोनों सड़को के चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा भी की थी।यह अटकलें लगाई जा रही थी कि आखिर यह दोनों फोर लेन का काम कब शुरू होगा। अब लोगों को एक बड़ी राहत की बात है कि इसका काम शुरू हो गया है और बहुत जल्द इसका टेंडर भी खुल जाएगा।फोरलेन बन जाने से यातायात सुगम हो जाएगा क्योंकि दोनों मार्ग काफी व्यस्ततम मार्ग हैं।

 इस संबंध में महापौर रामू रोहरा ने बताया कि रत्नाबांधा चौक से मुजगहन तक 4.4 किलोमीटर के लिए टेंडर लग गया है। पेड़ कटाई का काम शुरू हो गया है। इसमें 587 पेड़ जद में आ रहे हैं।अति आवश्यक होने पर ही इन्हें काटा जा रहा है। फॉरेस्ट और राजस्व विभाग मिलकर कर रहे हैं। इसके बदले आगे पेड़ भी लगाए जाएंगे। शहर में बढ़ते यातायात, गाड़ियों की संख्या को देखते हुए फोर लेन जरूरी हो गया था। आगे ऐसी सिहावा चौक से भी फोर लेन बनाया जाएगा।

  पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ एमडी पैकरा ने बताया कि 4.4 किलोमीटर रत्नाबांधा चौक से मुजगहन तक 4लेन का टेंडर लग गया है, अगले सप्ताह खुल जाएगा। यह 41 करोड़ की लागत से तैयार  होगा।इसके लिए पेड़ कटाई का काम शुरू हो गया है। एक सप्ताह में पोल शिफ्टिंग का भी काम शुरू हो जाएगा।इसी तरह से सिहावा चौक से कोलियारी तक भी फोरलेन का निर्माण होगा।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ