स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा विस्तार: रामू रोहरा
धमतरी। शहर के ईतवारी बाजार क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गर्ल्स स्कूल के सामने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHC) भवन का भूमिपूजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि धमतरी के महापौर रामू रोहरा थे। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने की। जिला पंचायत सभापति मोनिका देवांगन, पार्षद चन्द्रभागा,साहू,नम्रतामाला पवार,एमआईसी सदस्य नरेंद्र रोहरा,श्याम लाल नेताम,युगल (पिंटू)यादव,विभा चंद्राकर, पार्षद मेघराज ठाकुर,तल्लीनपुरी गोस्वामी,राकेश चंदवानी, अनिता अग्रवाल, ईश्वर सोनकर, अज्जू देशलहरे, गजेंद्र कंवर,मुकेश शर्मा, महेंद्र खंडेलवाल,भूपेंद्र मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में महापौर रामू रोहरा ने उद्बोधन में कहा कि शहर के तेजी से बढ़ते विस्तार और जनसंख्या को देखते हुए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। यह नया शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आम नागरिकों को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगा। विशेष रूप से गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग को इसका सीधा लाभ मिलेगा। प्रदेश सरकार और नगर निगम मिलकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहे हैं। यह भवन केवल एक संरचना नहीं, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत आधार बनेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य समय-सीमा में और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए ताकि जल्द से जल्द जनता को इसका लाभ मिल सके।
इस अवसर पर डॉ. यू.एल. कौशिक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,डॉ. रेहाना कदीर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी,डॉ.आदित्य सिन्हा डी.एच.ओ.,डॉ.प्रिया कंवर जिला कार्यक्रम प्रबंधक,अनामिका बिश्वास शहरी कार्यक्रम प्रबंधक,मिथलेश एमएससी इंजीनियर,मनोज वाधवानी ,युवराज देवॉगन,सतीष यादव,रूपम चन्द्रकार,शैलेश देवॉगन,संगीता साहू सहित स्टाफ उपस्थित रहा।
अंग्रेजों के जमाने का है अस्पताल
ज्ञात हो कि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूर्व में इतवारी बाजार मंदिर के सामने संचालित हो रहा था। जर्जर होने की स्थिति में इसे तोड़ा गया इसके बाद इसे अन्य जगहों पर स्थानांतरित किया गया। यह अस्पताल अंग्रेजों के जमाने का लगभग 100 वर्ष से अधिक पुराना अस्पताल था, जहां पर ना सिर्फ धमतरी बल्कि दूर-दूर से भी मरीज आते थे। अभी भी किराए के भवन में यह संचालित हो रहा है और नियमित रूप से मरीज यहां पर पहुंचते हैं।
सीएमएचओ डॉ कौशिक ने बताया कि 75 लाख की लागत से बनने वाले यह अस्पताल 6 बिस्तरों का होगा, मरीजों की भर्ती होने के अलावा माईनर ओटी,डिलीवरी की भी सुविधा रहेगी।




0 टिप्पणियाँ