भूपेंद्र साहू
धमतरी। वो दिन गए जब लोग बेटी होने पर मायूस हो जाते थे और बेटा होने पर खुशी मनाते थे।लेकिन अब ट्रेंड बदल चुका है... लोग अब बेटी होने पर भी बेटों से ज्यादा खुशी मना रहे हैं... कुछ दिन पहले मकेश्वर वार्ड में एक पिता ने जमकर खुशियां मनाई थी।इसके बाद शहर में एक बार फिर बेटी पैदा होने पर पिता अनोखा उपहार दे रहे है। हनुमान जन्मउत्सव के दिन बेटी पैदा होने का सौभाग्य मानते हुए पिता एक सप्ताह तक लोगो का कार निःशुल्क धोयेंगे। पिता ने पोस्टर बना कर शहर के विभिन्न जगहों पर लगाया जिसमे बेटी के घर आगमन पर उनके पैर पैर का थप्पा भी लगवाया।लोग निशुल्क कार धोने को बेटी के पर बड़ा उपहार मान रहे है।
धमतरी के बठेना वार्ड निवासी ननकू महराज का सोरिद डिपोपारा में महालक्ष्मी गैरेज एवं कार वाशिंग के नाम से दुकान है। ग्राहकों को विशेष उपहार देने के लिए उन्होंने सबसे पहले एक पोस्टर बनवाया और उसमें नन्ही बच्ची के पगचिन्ह को भी छपवाया है।ननकू महाराज ने दुकान में पोस्टर की मंत्रोच्चार के साथ खुद ही पूजा अर्चना किया। इसके साथ ही वहां मौजूद सभी लोगों का मुह मीठा करवाया।उनका कहना है कि माता लक्ष्मी की आशीर्वाद प्राप्त हुई है। ननकू महाराज की एक भी बहन नही है।पिछले माह मार्च में उनके बड़े भाई की भी लड़की हुई है।
ननकू का कहना है कि उनकी बेटी हुई है हनुमान जन्म उत्सव के दिन यानी 2 अप्रैल को उनके घर लक्ष्मी आई है। उनके घर बेटी होने की खुशी में वे अब अपने कार गैरेज में जितने भी ग्राहक आएंगे उनकी कार को फ्री में वाश करवाएंगे।उनके लिए यह सौभाग्य है कि उनकी बेटी हुई है। वे उत्सव के रूप में ग्राहकों को उपहार दे रहे हैं।
अपनी गाड़ी बनवाने पहुंचे कुंदन सिंग ने कहा कि वे ननकू महाराज को मित्र की तरह जानते है।उनकी पुत्री हुई तो बधाई देने आए हुए थे।लेकिन यहाँ आते ही पता चला कि पुत्री प्राप्त होने की खुशी में सभी ग्राहकों के कारों को निःशुल्क धोया जा रहा है।घर में बेटी होना सौभाग्य की बात है।ननकू की इस पहल से एक अच्छा सन्देश समाज में जाएगा।





0 टिप्पणियाँ