NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Crime: दो माह पहले पिकनिक के दौरान चाकू से हमला कर फरार आरोपी को पुलिस ने हथियार सहित किया गिरफ्तार


जबरन पैसे की मांग कर युवक पर चाकू से वार करने वाले आरोपी को  भेजा गया जेल

धमतरी।पिकनिक के दौरान चाकू से हमला कर घायल करने वाले आरोपी को करेलीबड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया है।8 फरवरी को प्रार्थी त्रिभुवन साहू (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम बुडेनी, अपने साथियों के साथ पैरी नदी रेत घाट में पिकनिक मनाने गया था। 

इसी दौरान गांव का ही त्रिलोकी साहू वहां पहुंचकर प्रार्थी से विवाद करने लगा और अश्लील गालियां देते हुए मुर्गा-शराब के लिए जबरन पैसों की मांग करने लगा। प्रार्थी द्वारा पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपी ने आवेश में आकर अपने पास रखे चाकू से प्रार्थी के बाएं कुल्हे में वार कर चोट पहुंचाई तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घायल को उपचार हेतु शासकीय अस्पताल गोबरा नवापारा ले गए।

घटना की रिपोर्ट 9 फरवरी को चौकी करेलीबड़ी में दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। करेलीबड़ी पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही की गई, जिसमें प्रार्थी एवं गवाहों के कथन दर्ज किए गए। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य संकलित किए गए। आरोपी त्रिलोकी साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया तथा उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।

उक्त प्रकरण में आरोपी त्रिलोकी साहू पिता शिवनारायण साहू उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बुडेनी पुलिस चौकी करेलीबडी थाना मगरलोड जिला धमतरी के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 351(2), 119(1), 118(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। 





 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ