पुरूर के पास ऊसरवारा में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा
धमतरी।पुरूर के पास ग्राम ऊसरवारा के स्कूल चौक में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, फूलचंद कुंजम (उम्र 34 वर्ष), लोकेश मांडवी (उम्र 39 वर्ष),धनसिंग मंडावी 29 वर्ष तीनो निवासी उसरवारा बाईक से पुरूर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान ऊसरवारा स्कूल चौक के पास एक ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि फुलचंद और लोकेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में धनसिंग घायल हो गया जिसे हाईवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा तत्काल गुरुर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे धमतरी रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही वरदान परामर्श सेवा समिति के शिवा प्रधान मौके पर पहुंचे और मृतकों के शव को गुरुर मर्चुरी पहुंचाने में सहयोग किया।घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुरूर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




0 टिप्पणियाँ