NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Drowning: दोस्तों के साथ रुद्री नहर नहाने गया युवक, डूबने से हुई मौत

File


धमतरी। जिले के रुद्री नहर में नहाने गए युवकों के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज पानी के बहाव में आने से एक युवक डूब गया, जिसे  तत्काल बाहर निकालकर निजी अस्पताल ले जाएगा जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।


अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार विशाल कोसले (उम्र 21 वर्ष), निवासी जोधपुर धमतरी अपने दोस्त आकाश, योगेश, जतिन, गौरव के साथ 8 अप्रैल की दोपहर 2 बजे नहाने के लिए रुद्री नहर गया हुआ था। विशाल नहाने के लिए नहर में उतरा। तेज बहाव में तैर नहीं पाया और डूबने लगा। तत्काल आसपास के लोगों की मदद से बाहर निकाल कर उसे ई रिक्शा में श्री राम अस्पताल ले गए जहां पर उसका इलाज जारी रहा। करीब 6 घंटे तक चले उपचार के बाद युवक ने रात 9 बजे दम तोड़ दिया।इस घटना के बाद वार्ड में शोक का माहौल है। वहीं प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की गई है कि तेज बहाव वाले स्थानों पर नहाने से बचें, ताकि किसी प्रकार की अपनी घटना से बचा जा सके।


छोड़ा जा रहा है 3500 क्यूसेक पानी

 रुद्री सिंचाई विभाग एसडीओ पेमेश सिन्हा ने बताया कि अंतिम छोर में मांग के आधार पर पहले 2500 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था जिसे बढ़ाकर अभी 3500 क्यूसेक कर दिया गया है। उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर मांग के आधार पर इसे और बढ़ाया जा सकता है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ