NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Crime:हेरोइन तस्करी मामले में धमतरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता.. सरगना को धर दबोचा,भाई और पत्नी के साथ करता था कारोबार,तीनों आरोपी गिरफ्तार

 


सप्लाई चैन पर सीधा वार - धमतरी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी, 11 लाख की 56 ग्राम हेरोइन बरामद, अंतर्राज्यीय नेटवर्क पर बड़ा झटका

धमतरी। पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में थाना अर्जुनी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 56 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 16,24,240 रुपये आंकी गई है।
▪️ श्याम तराई फारेस्ट नाका के पास कार में चल रहा था अवैध कारोबार-
मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने फारेस्ट नाका के पास घेराबंदी कर एक कार में हेरोइन की बिक्री करते हुए आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्यवाही के दौरान आरोपी से मौके पर तलाशी के दौरान लगभग 56 ग्राम हेरोइन (चिट्टा),नगद, मारूति स्विफ्ट वाहन, मोबाइल सहित कुल 16,24240 रूपये बरामद कर गवाहों के समक्ष विधिवत गिरफ्तार किया गया।


▪️ *मास्टरमाइंड इस्लामुद्दीन का खुलासा*
मामले का मुख्य सरगना मोह. इस्लामुद्दीन कुरैशी पिछले 8 महीनों से पुलिस की रडार पर था। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद और धमतरी सहित विभिन्न जिलों में सक्रिय इस आरोपी का नाम पूर्व के एनडीपीएस मामलों में भी सामने आ चुका था।आरोपी बार-बार मोबाइल नंबर बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था, लेकिन धमतरी पुलिस की सतत निगरानी और मुखबिर तंत्र की सक्रियता से आखिरकार गिरफ्त में आ गया।

▪️ *कैसे मिला सुराग*-
एक दिन पूर्व थाना सिटी कोतवाली में हुई हेरोइन कार्यवाही में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान इस्लामुद्दीन के रायपुर दुर्ग राजनांदगांव बालोद धमतरी में सक्रिय होने के नेटवर्क का खुलासा हुआ।इसके बाद धमतरी पुलिस ने रणनीति बनाकर अलग अलग जिलों में अपने मुखबिर को एक्टिवेट कर सूचना तंत्र को मजबूत कर इस्लामुद्दीन के गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे, निगरानी बढ़ाई गई।सोमवार को मिली पुख्ता मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्यवाही की गई।


▪️ *जब्त सामग्री का विवरण:*
◆ 56 ग्राम हेरोइन (चिट्टा)  कीमत लगभग 11,00,000 रुपये
◆ 1 मारूति स्विफ्ट कार (CG-04 PT-8329) – कीमत लगभग 5,00,000 रुपये
◆ 2 मोबाइल फोन – कीमत लगभग 20,000 रुपये
◆ नगद राशि - 4,240 रुपये
*कुल जब्ती:* 16,24,240रुपये

▪️*गिरफ्तार आरोपियों का विवरण*
*(01)* निजामुद्दीन कुरैशी
पिता सफरूद्दीन कुरैशी, उम्र 28 वर्ष,
साकिन मुसलमानपारा, बालोद
*(02)* अनिता नेताम
पति इस्लामुद्दीन कुरैशी, उम्र  37 वर्ष साकिन मुसलमानपारा, बालोद
*(03)* मोह० इसलामुद्दीन कुरैशी पिता सफरूद्दीन कुरैशी, उम्र  34 वर्ष साकिन मुसलमानपारा, बालोद, थाना बालोद,जिला बालोद।


▪️*पंजाब से जुड़ा अंतर्राज्यीय नेटवर्क*-
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी इस्लामुद्दीन  पंजाब से ट्रेन के माध्यम से जाकर ढेड़ दो वर्षों से हेरोइन लाकर छत्तीसगढ़ में सप्लाई करता था। इस गिरफ्तारी के साथ ही धमतरी पुलिस ने अंतर्राज्यीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क की एक महत्वपूर्ण कड़ी को तोड़ दिया है।

▪️ *कानूनी कार्यवाही*-
थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 56/2026 के तहत धारा 21(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ