NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

गांजा बेचते पति-पत्नी गिरफ्तार...गांजा,नगदी व मोबाइल सहित 90 हजार की जब्ती, दोनों आरोपी भेजे गए जेल

 



मगरलोड।थाना मगरलोड पुलिस को आसपास के ग्रामीणों से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी कि ग्राम मोहेरा में एक व्यक्ति अपने निवास से अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। 


प्राप्त शिकायतों के सत्यापन हेतु मुखबिर लगाकर कर निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मोहेरा निवासी लाभाराम कुर्रे अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना मिलते ही थाना मगरलोड पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी। मौके पर आरोपी अपने घर में खुले स्थान पर अवैध रूप से गांजा बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए।


▪️तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1.660 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 83,000 रूपये,नगद रकम 4,930 रूपये ,1 मोबाइल फोन कीमती लगभग 2,000 रूपये कुल जब्ती 89,930रूपये है।

इस मामले में थाना मगरलोड में धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों लाभाराम कुर्रे, पिता अघनुराम कुर्रे, उम्र 48 वर्ष, सुशीला बाई कुर्रे, पति लाभाराम कुर्रे, उम्र 51 वर्ष, निवासी - ग्राम मोहेरा, थाना मगरलोड, जिला धमतरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ