धमतरी। धमतरी में संचालित संस्था में लोगों के द्वारा दिन-ब-दिन रोटी की मांग बढ़ती जा रही है। मांग को देखते हुए सेवादार अनिल बरड़िया ने पूजा कर अतिरिक्त एक और मशीन का शुभारंभ किया, ताकि रोटी की मांग के अनुसार पूर्ति कर लोगों को संतुष्ट किया जा सके।
अशोक राइस मिल बस स्टैंड के पीछे धमतरी के प्रांगण में सुबह 4 बजे से 10 बजे तक संचालित पहली रोटी गाय की सेवादार सदस्य प्रदीप जैन, मुकेश बैद, योगेश महावर, लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद, प्रदीप छाजेड़, जितेंद्र साहू, रवि कश्यप, नितेश पटेल, लिलेश जैन, लंकेश ठाकुर ने इस संस्था की शुरुआत वर्ष 2025 दिवाली के दिन से की थी। पहले 30 किलो आटा से शुरूआत की गई थी जो अब 5 क्विंटल आटा तक पहुंच गई है। रोटी मशीन से बनाई जाती है जो सुंदर और अच्छी तरह से बनकर निकलती है।रोटी चारामा,लखनपुरी, कुरूद, धमतरी शहर अब तो भानुप्रतापपुर, कांकेर तक भी जाने लगी है। इस मशीन को सही रूप से चलाने के लिए रोटी बनाने में पांच लोगों की जरूरत पड़ती है जिसमें शहर के जागरुक व्यक्ति नित्य सहयोग कर रहे हैं।
लेख राम साहू ने बताया कि एक मशीन में 13 से 14 हजार रोटी बन रही थी लेकिन रोटी की मांग इतना बढ़ रही है की एक मशीन से काम नहीं चल रही है इसलिए आज अतिरिक्त एक और मशीन लगाया गया ताकि रोटी के पूर्ति हो सके। उन्होंने शहर वासियों से अपील की है कि इस संस्था से जुड़कर सेवा में अपना सहभागिता निभाएं और अपने जीवन को सफल बनाएं।संस्था के सभी सदस्य को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं की बहुत ही पुण्य के काम की शुरुआत किए हैं।




0 टिप्पणियाँ