NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Murder: नवविवाहिता की हत्या का सनसनीखेज खुलासा...पति सहित सास गिरफ्तार,गए जेल

 



घरेलू विवाद बनी हत्या की वजह, संतान को लेकर होता था अक्सर झगड़ा

धमतरी। बड़ी चौकी करेली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हरदी में हुए नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्या के मामले में पति और सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 30 मार्च को ग्राम हरदी में नवविवाहिता की मृत्यु की सूचना प्राप्त होते ही चौकी करेलीबड़ी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर मर्ग कायम कर गंभीरता से विवेचना प्रारंभ की गई। घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण, परिस्थितिजन्य साक्ष्य संकलन एवं गवाहों के कथनों के आधार पर पुलिस ने हर पहलू पर बारीकी से जांच की। शव परीक्षण रिपोर्ट में मृत्यु का कारण श्वास अवरुद्ध (गला घोंटने) तथा मृत्यु की प्रकृति हॉमीसाइडल (हत्या) पाए जाने पर मामला स्पष्ट रूप से हत्या का होना प्रमाणित हुआ। 


विवेचना के दौरान करेलीबड़ी पुलिस टीम द्वारा सतत पूछताछ, एवं एफएसएल टीम द्वारा तथ्यों का विश्लेषण एवं तकनीकी साक्ष्यों के समन्वय से यह तथ्य सामने आया कि मृतिका सोम यादव का अपने पति चन्द्रशेखर यादव के साथ संतान को लेकर अक्सर विवाद होता था। घटना दिनांक को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी का गला रस्सी से दबाकर हत्या कर दी। 

पुलिस की सख्त पूछताछ के चलते आरोपी चन्द्रशेखर यादव (उम्र 26 वर्ष) ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके पश्चात उसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त काले रंग की नोई रस्सी जप्त की गई तथा उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। 


जांच के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि आरोपी की मां रिना बाई यादव (उम्र 46 वर्ष) ने घटना की सच्चाई छुपाते हुए मृतिका की मृत्यु को सीने में दर्द से होना बताकर भ्रामक सूचना दी, जिससे साक्ष्य को छुपाने की कोशिश एवं पुलिस को गुमराह करने के प्रयास  किया गया इस पर उसके विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपियों चन्द्रशेखर यादव पिता एवन लाल यादव, उम्र 26 वर्ष और रिना बाई यादव पति एवन लाल यादव, उम्र 46 वर्ष दोनों निवासी ग्राम हरदी, चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी के विरुद्ध धारा 103(1), 238(क) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।



 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ