धमतरी। 5 दिन में दूसरी बार पेट्रोल, डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। धमतरी में अब पेट्रोल लगभग 105 रुपया और डीजल 98रु तक पहुंच गया है।सप्लाई की बात करें तो डीजल की सप्लाई में कमी है। वहीं पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।लेकिन दो बार की वृद्धि ने अब लोगों के बजट को बिगाड़ दिया है। इससे महंगाई भी बढ़ेगी। इसका सीधा असर ट्रांसपोर्ट पर पड़ेगा। जिससे आवश्यक उत्पादों की कीमतों में उछाल आने की संभावना है।
पेट्रोल पंप संचालक सौरभ नंदा ने बताया कि पेट्रोल 90 पैसा और डीजल96 पैसा बढ़ा है।बढ़ने के बाद धमतरी में पेट्रोल की कीमत 104.96रु और डीजल 98रु तक पहुंच गया है। डीजल की सप्लाई कम आ रही है पेट्रोल पर्याप्त है। इसके पूर्व कुछ दिनों पहले पेट्रोल डीजल में लगभग तीन-तीन रुपए की वृद्धि हुई थी।



0 टिप्पणियाँ