NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Crime: यात्री प्रतीक्षालय में आधी रात को चाकू मार कर मोबाइल, नगद रकम की लूट




 उत्तर प्रदेश से काम की तलाश में आया था युवक 

धमतरी।बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय में  एक व्यक्ति से चाकू मारकर मोबाइल और नगदी रकम लूट की घटना सामने आई है।घायल व्यक्ति का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।वह काम के सिलसिले में धमतरी आया था।अब उसके पास ना तो मोबाइल है और नहीं पैसा।

आजमगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी हरेंद्र यादव 31 वर्ष पिता सुखराम अपने किसी परिचित के बुलाने पर काम के सिलसिले में धमतरी आया था। लेकिन उसके साथ जो घटना घट गई उससे वह बेहद निराश हो गया।हरेंद्र यादव ने बताया कि वह 17 मई की रात 2बजे जगदलपुर से बस से धमतरी पहुंचा।बस स्टैंड पहुंच यात्री प्रतीक्षालय में बैठा हुआ था। इसी दौरान दो युवक नशे में आये।एक उसके सामने खड़ा था एक पीछे। दोनों की उम्र लगवा कर 18 से 20 वर्ष रही होगी। दोनों कहां से आए हो, क्या करते हो?हमारी भी बस छूट गई है जैसे बात करने लगे। अचानक पीछे खड़े युवक ने उसके पीठ पर चाकू मार दिया।इसी दौरान दोनों ने उसके जेब से मोबाइल और नगदी रकम लगभग ढाई हजार रुपए लूट लिए। चाकू निकाल नहीं पा रहा था जिसे सामने खड़े युवक ने पीछे जाकर स्प्रिंग वाले चाकू को निकाल भाग गए।घायल अवस्था में वह मसीही अस्पताल पहुंचा। इसके बाद 18 मई को जिला अस्पताल आ गया जहां पर इलाज जारी है। वह बॉयलर ऑपरेटर का काम करता है और यहां किसी फैक्ट्री में काम के सिलसिले में आया हुआ था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ