धमतरी।स्वच्छता को लेकर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में शनिवार को निगम द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में व्यापक जांच अभियान चलाया गया, जिसमें 33 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 24,600 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
यह विशेष अभियान अम्बेडकर चौक से श्यामतराई मंडी तक, सिहावा चौक से नहर नाका तक तथा बस स्टैंड से अर्जुनी मार्ग तक चलाया गया। इन स्थानों पर सार्वजनिक जगहों पर कचरा फेंकने, सड़क किनारे गंदगी फैलाने, नालियों में अपशिष्ट डालने तथा स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों एवं दुकानदारों पर तत्काल जुर्माना लगाया गया।
नगर निगम आयुक्त प्रिया गोयल के निर्देश पर स्वच्छता अधिकारी शशांक मिश्रा के नेतृत्व में निगम की टीम ने सुबह से ही विभिन्न वार्डों और बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने दुकानदारों को समझाइश भी दी कि वे अपने प्रतिष्ठानों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और कचरे का निर्धारित स्थान पर ही निपटान करें।
अभियान के दौरान कई जगहों पर लोगों को खुले में कचरा फेंकते हुए पकड़ा गया, जिस पर मौके पर ही चालानी कार्रवाई की गई। निगम अधिकारियों ने बताया कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कुछ लोग आदतों में सुधार नहीं कर रहे हैं, जिसके चलते अब सख्ती जरूरी हो गई है।
गौरतलब है कि इसके पहले 8 मई को निगम प्रशासन ने गन्दगी फैलाने वाले 23 लोगो के खिलाफ कारवाई करते हुए 21700 और एक दिन पहले 17 लोगो के खिलाफ 27500 का जुर्माना लगाया गया था, वही इसी माह की 6 तारीख को 9 लोगो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 28800 का जुर्माना वसूला गया था,दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन गन्दगी फैलाने पर दो डेयरी को सील भी किया गया था कार्रवाई में निगम टीम से सुपरवाइजर धनेश सिन्हा, श्यामू सोना,गोविंद पात्रे,मुकेश साहू,सुरेंद्र सिन्हा, यशवंत पटेल,मुन्ना लाल, गिरवर सिन्हा, कुश नायक ,बंशी दीप आदि शामिल थे।




0 टिप्पणियाँ