भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंडरा की घटना
भूपेंद्र साहू
धमतरी। भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंडरा में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक गांव से गुजर रहे हाईटेंशन टावर में 50 फीट ऊंचा चढ़ गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। बड़ी मुश्किल से मनाकर उसे उतारा गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भेंडरा निवासी यादराम साहू शनिवार की सुबह अचानक गांव से गुजर रहे हाईटेंशन टावर में लगभग 50 फीट ऊपर चढ़ गया। उसके ठीक ऊपर से ही तार गुजरा हुआ था। यदि थोड़ी सी भी लापरवाही होती तो जान जा सकती थी। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लगभग एक घंटे बाद युवक को समझाइश देकर सुरक्षित नीचे उतारा गया। तब लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते यह ड्रामा किया था। शुक्रवार को भी वह टावर में चढ़ा था।




0 टिप्पणियाँ