NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

बीसीएस पीजी कॉलेज धमतरी के 34 NCC कैडेट का भारतीय सेना में चयन

 

File



धमतरी। कि बी.सी. एस. शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी के 34 कैडेट्स का चयन भारतीय सेना में एनसीसी कैडेट्स के माध्यम से हुआ है। कैडेट्स ने अपनी कठिन लिखित परीक्षा शारीरिक दक्षता एवं साक्षात्कार कठिन मेहनत अनुशासन एवं समर्पण के बल यह महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है।


महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार पाठक ने चयनित कैडेट्स नीलिमा, मिथिलेश्वरी, आरती, केशरी कंवर, ममता, ईशा प्रकाश, विरेन्द्र मीनपाल, हिमागनी, यश कुमार, होरीलाल, समीरगिरी गोस्वामी, शैलेन्द्र साहू, कोमल, भूपेन्द्र, त्रिलोकीनाथ, सोम प्रकाश, नोमेश, शिवराम, जितिन, दुर्गेश कुमार कैलाश (नेवी), दुर्गेश नागवंशी, दीपेश साहू, ओम प्रकाश, केवल, पुष्कर, चितरंजन, मयंक नामवंशी, होमेंद्र, शिवराज, जितिन कुमार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अनुशासन समर्पण और निरंतर परिश्रम का परिणाम है उन्होने बताया कि महाविद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वागिण के विकास हेतु कार्य करता रहा है तथा एनसीसी इकाई विद्यार्थियों मे राष्ट्रभक्ति नेतृत्व क्षमता एवं सेवा भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।चयनित कैडेट्स ने पढ़ाई के साथ-साथ सोशल वर्क सहित एनसीसी के समस्त गतिविधियों मे पूरी तत्परता के साथ अग्रणीय भूमिका निभाते हुए सदैव जागरूक एनसीसी छात्र के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश की सेवा के प्रति अपनी प्रतिनिधित्व प्रदर्शित की है। जिला प्रशासन के द्वारा चलाए गए अग्निवीर कार्यशाला का भी विशेष योगदान रहा है।


महाविद्यालय परिवार को विश्वास है कि यह एनसीसी कैडेट्स भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवा प्रदान कर राष्ट्र की रक्षा मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनेंगे।इस अवसर पर कामांडिंग ऑफिसर विशेष सेना मेडल कर्नल सौरभ कुमार वर्तमान कमांडिंग ऑफिसर 27 सीजीबीएन एनसीसी, रायपुर के विशेष सेना मेडल कर्नल सुभाष महतो,कॉलेज जन भागीदारी अध्यक्ष सतीश पवार, एनसीसी एल्यूमिनी दीपक सोनकर, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट दिनेश्वर सलाम, खेल अधिकारी देबाशीष हाजरा, प्रो. प्रेमनाथ भारती, हवलदार दलजीत सिंह, जेसीओ गजेन्द्र, कोमल प्रसाद, कृष्ण कुमार देवांगन, राजेश कुमार चौरसिया, प्रो. किशोर चेलक, भूपेन्द्र साहू, रश्मि कुजूर,  सीमा साहू, संजय राठौर एवं महाविद्यालय परिवार ने चयनित कैडेट्स को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हे बधाई दी।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ