धमतरी। जिले में मंदिरों को निशाना बनाने वाले चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। लगातार दूसरे दिन चोरों ने फिर एक शीतला मंदिर को अपना निशाना बनाया है। इस बार भखारा ग्राम स्थित शीतला मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है, जहां से माता के चांदी के आभूषण सहित दानपेटी में रखी नगदी पार कर दी गई।
सूचना पर भखारा थाना पुलिस सहित पुलिस के आला अधिकारी CSP, DSP साइबर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों की तलाश में जुट गई है।
ज्ञात हो कि सोमवार को मरौद ग्राम स्थित शीतला मंदिर में भी चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण और दानपेटी से नगदी पार कर दी थी। लगातार दो दिनों में दो शीतला मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में नाराजगी है और लोग जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।




0 टिप्पणियाँ