NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

शिक्षा महिला बाल विकास प्रभारी सदस्य विभा चंद्राकर ने नीट एग्जामिनेशन सेंटर में बच्चों दी शुभकामनाएं

 


धमतरी।नगर निगम धमतरी की शिक्षा महिला बाल विकास प्रभारी सदस्य विभा चंद्राकर ने नीट एग्जामिनेशन सेंटर में बच्चों  शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा आज का दिन मेहनत और समर्पण का परिणाम दिखाने का दिन है ।आपने जितनी तैयारी की है ,उसे पर विश्वास रखें । घबराने की जरूरत नहीं है - शांत मन से पेपर पड़े,समय का सही उपयोग करें और हर सवाल को समझकर हल करें । याद रखें , यह सिर्फ एक परीक्षा है ,आपकी पूरी जिंदगी नहीं । अपना सर्वश्रेष्ठ दीजिए ,सफलता जरूर मिलेगी।अभिभावको से कहा आपके बच्चों के जीवन का एक महत्वपूर्ण दिन है।उनके साथ और मार्गदर्शन दिया है उसके लिए आप बधाई के पात्र हैं । बच्चों पर किसी भी प्रकार का दबाव न डालें ।उन्हें विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा दें । परिणाम चाहे जो भी हो ,आपका सहयोग और प्यार ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है ।आप सभी का धैर्य और समर्थन ही बच्चों को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।"





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ