सिहावा पुलिस की बड़ी सफलता,घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा जब्त, दोनों आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल
धमतरी।प्रार्थी मुकेश कुमार साहू ने 9 अप्रेल को थाना सिहावा में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि ग्राम सेमरा स्थित पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर 13 फरवरी की रात लगभग 8 बजे आरोपी कृष्ण कुमार साहू एवं बिन्दा बाई साहू ने विवाद करते हुए उनके पुत्र ताम्रध्वज साहू पर जानलेवा हमला किया।
आरोपियों ने बांस के डंडे से सिर पर प्राणघातक वार किया, जिससे गंभीर आंतरिक चोट आई। प्रारंभ में सामाजिक कारणों से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई, किंतु बाद में हालत बिगड़ने पर रायपुर स्थित वी.वाई. हॉस्पिटल में उपचार कराया गया, जहां गंभीर चोट के कारण दो बार ऑपरेशन (05.03.2026 एवं 10.03.2026) करना पड़ा तथा पीड़ित को पैरालिसिस हो गया।
शिकायत की जांच उपरांत मामला सत्य पाए जाने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना सिहावा में धारा 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।साक्ष्यों/गवाहों के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई,जो घटना के बाद से अपने सकुनत से फरार हो गए थे।
आरोपी कृष्ण कुमार साहू द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसके मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा को गवाहों के समक्ष बरामद किया गया।अपराध प्रमाणित पाए जाने पर दोनों आरोपियों कृष्णा उर्फ कृष्ण कुमार साहू, पिता स्व. बिसनाथ साहू, उम्र 51 वर्ष और उनकी पत्नी बिन्दा बाई साहू उम्र 48 वर्ष डीहीपारा सेमरा, थाना सिहावा, जिला धमतरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया ।




0 टिप्पणियाँ