शहर विकास तथा जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने विजय मोटवानी के समर्पित भाव के साथ सक्रियता व सजगता का निगम व जनता को मिल रहा है लाभ
धमतरी। शहर के कला प्रेमियों सहित स्थानीय नागरिकों के द्वारा एक लंबे समय से सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधियों को संचालित करने के लिए ऑडिटोरियम की कमी महसूस की जा रही थी जिसे तत्कालीन समय में डॉ रमन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति प्रदान की कार्य प्रारंभ हुआ कांग्रेस की सरकार आने के बाद 5 वर्ष कार्य बंद था। तत्काल प्रभाव से महापौर रामू रोहरा ने स्वीकृति दिलाई। 7 करोड़ की भाजपा शासित प्रथम महापौर अर्चना चौबे एवं सभापति राजेंद्र शर्मा भूमिपूजन कर कार्य की शुरुआत की थी। किंतु बाद में कार्य में धीमापन आ गया जिससे लोगों में निराशा थी। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद, कला के क्षेत्र के साधकों को अपनी कला एवं अन्य गतिविधियों को एक मंच पर लाकर उसे निखार देने हेतु ऑडिटोरियम के कार्य को आगे बढ़ने का बीड़ा तो उठाया ही गया इसके साथ ही उक्त कार्य को धर्म अध्यात्म एवं सांस्कृतिक मान्यताओं से जोड़ने के लिए इसका नामकरण आदि गुरु शंकराचार्य के नाम पर भी किया गया है। जिसमें निगम में महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व शहर के विकास कार्यों को आगे बढ़ने का सिलसिला के साथ निगम लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष विजय मोटवानी ने पूरे समर्पित भाव से अपनी सक्रियता एवं सजगता के साथ जनहित के शहर विकास से संबंधित विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाना प्रारंभ किया जिसमें हाईटेक बस स्टैंड, चौपाटी इंडोर खेल परिसर सड़कों का चौड़ीकरण एवं डामरीकरण कि स्वीकृति भवनो पुल पुलिया के साथ ही लंबे समय से जीर्ण-शीर्ण हो चुके नालियों का पुनर्निर्माण शामिल है इसी कड़ी में आगामी समय युक्त ऑडिटोरियम आम जनमानस को समर्पित हो।




0 टिप्पणियाँ