NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

युवा नेता खूबलाल ध्रुव ने CM से मुलाकात कर क्षेत्र में ईको टूरिज्म सहित रोजगरोन्मुखी कार्य की मांग की, मिला आश्वासन

 


धमतरी।गंगरेल बांध क्षेत्र के युवा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी खूब लाल ध्रुव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर क्षेत्र में इको टूरिज्म, महिलाओं को रोजगार से जोड़ने, गुलाब की खेती एवं अन्य स्वरोजगार योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।

खूब लाल ध्रुव ने कहा कि नए भारत के निर्माण में युवाओं एवं मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं को इस माह के अंत तक प्रारंभ करने की तैयारी की जा रही है, जिससे क्षेत्र के युवाओं एवं बहनों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आश्वासन देते हुए कहा कि क्षेत्र की मांगों को हर संभव पूरा करने का प्रयास किया जाएगा तथा योजनाओं को जल्द प्रारंभ कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ