NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Crime:दिल्ली का व्यक्ति ओडिशा से गांजा तस्करी कर राजस्थान ले जाने की फिराक में था...धमतरी पुलिस ने धर दबोचा

 


सांकरा नाके पर फिर 7 किलो 724 ग्राम गांजा सहित 4.35 लाख रुपये की संपत्ति जप्त, अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

धमतरी।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों पर निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। विशेष रूप से बोरई, कुन्दई (जिला नबरंगपुर, ओडिशा) एवं विश्रामपुरी (जिला कोंडागांव) ट्राई-जंक्शन क्षेत्र में रणनीतिक रूप से चेक पोस्ट स्थापित कर चौकस निगरानी एवं सघन वाहन चेकिंग की जा रही है।24 मई को थाना सिहावा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेण्डर क्रमांक RJ-20-BD-3334 में अवैध रूप से गांजा भरकर देवभोग-मेचका मार्ग से सांकरा होते हुए राजस्थान ले जाने वाला है।


सूचना पर थाना सिहावा पुलिस ने फॉरेस्ट नाका सांकरा में घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोंटू शर्मा पिता रामेश्वर शर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी मुंशीराम कॉलोनी, मुखर्जी नगर, उत्तर पश्चिम दिल्ली होना बताया। विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से के पिट्ठू बैग में रखे 2 पैकेट एवं एक प्लास्टिक पॉलिथीन से कुल 7 किलो 724 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। आरोपी गांजा परिवहन एवं बिक्री संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

*पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से*-
▪️ 07 किलो 724 ग्राम गांजा
▪️ मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेण्डर
▪️ एक मोबाइल फोन
▪️ नगदी रकम 2,000रुपये
जुमला कीमती लगभग 4,35,000 रुपये जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना सिहावा में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।




 





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ