NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT: संघर्ष और सफलता की मिसाल यशवंत साहू भारतीय ट्यूटोरियल आर्मी में चयनित



राष्ट्रीय स्तर के एथलेटिक्स और फुटबॉल के खिलाड़ी हैं 

धमतरी। राष्ट्रीय स्तर के एथलेटिक्स और फुटबॉल के खिलाड़ी धमतरी और छत्तीसगढ़ की शान रहे यशवंत खेलों के बाद अब देश की सेवा में आर्मी में सिपाही बन गये। यशवंत साहू पिता राम प्रसाद साहू माता रजनी साहू डिपो पारा मॉडल स्कूल रोड धमतरी ने बताया  कि वह नत्थूजी जगताप नगर पालिका निगम स्कूल के पूर्व छात्र हैं। वे फुटबॉल और एथलेटिक्स के खिलाड़ी रहे हैं। स्कूल में कोच टिकेश्वर (टिक्की) निर्मलकर की प्रेरणा पर फुटबॉल के साथ-साथ एथलेटिक्स में 1500 मीटर 5000 मीटर और मैराथन दौड़ की शुरुआत कराई जहां रनिंग की तैयारी करता था। पीजी कॉलेज मैदान में फुटबॉल के कोच राजेश नायर से फुटबॉल सीख रहा था। मेरे दोनों गुरुओं की  बदौलत राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर पर इन खेलों का प्रतिनिधित्व   राज्य और जिले के लिये किया। स्कूल गेम्स, ओपन गेम्स में मेडल प्राप्त  किया। समय-समय पर उनके द्वारा अलग-अलग आर्म्ड फोर्स की तैयारी के लिए  बताया जाता था। कुछ नाकामयाबी मिली कठिन परिस्थिति आई हार ना मानते हुए  मेहनत के बदौलत मैंने देश की सेवा मे चयनित हुआ। सिखाया गया था कि परिस्थितियों कैसे भी हो मन को शांत रखकर हौसला रख और हिम्मत कभी मत हार   जिसके लिए मैं अपने माता-पिता और अपने गुरुओं का धन्यवाद करता हूं। अपने दोस्तों का धन्यवाद करता हूं जो हमेशा मेरे सहयोग में खड़े रहे। अपने छोटे भाई खोमेश्वर का धन्यवाद करता हूं जो मेरी हर बात को मानता है।


कोच टिक्की निर्मलकर ने बताया कि  बहुत ही मेहनती बच्चा है जो अपनी गलतियों से सीख सीख कर अपने आप को तराशा है उनके पिताजी एक मजदूर हैं जो मजदूरी कर कर अपने बच्चों को पढ़ा रहे थे आज उनका भी सपना पूरा हुआ जब एक बच्चा कुछ बनता है तो अपने साथ-साथ अपने माता-पिता अपने गुरुओं और अपने चाहने वालों का भी सपना पूरा करता है और देश की सेवा दुनिया कि सबसे बड़ी सेवा है यह हमारे धमतरी नगर निगम क्षेत्र के 40 वार्ड में पहला बच्चा है जो ट्यूटोरियल आर्मी में चयनित हुआ है  बताया कि उनके और उनके अकादमी द्वारा सिखाए हुए कई खिलाड़ी आज देश और राज्य की सेवा में है कोई इंडियन आर्मी में है कोई सीआरपीएफ में है तो कोई पुलिस में है तो कोई व्यायाम शिक्षक है और अन्य विभाग में भी पदस्थ है।  कोच राजेश नायर ने कहा कि यशवंत बहुत ही बेहतरीन फुटबॉल का खिलाड़ी है और मेरे बेटे की तरह है जो बचपन से मेरे पास फुटबॉल सीख रहा था और बहुत ही सरल स्वभाव का व्यक्ति है  जो अपने से जूनियर खिलाड़ियों को सीखना और मोटिवेट करता है आज देश की सेवा में है हमारे लिए गर्व की बात है कि एक बच्चा अपनी मेहनत से देश की सेवा में जा रहा है।



जॉइनिंग के दिन घर वालों और उनके गुरुओं ने उनके दोस्तों ने मोहल्ले वासियों ने विदाई समारोह का आयोजन किया जिसमें यशवंत साहू का तिलक बंधन एवं पुष्प अर्पण कर भारत माता की जयकारा के साथ उसको सम्मानित करते हुए रेजीमेंट सेंटर तक छोड़ने गए। बिदाई के अवसर पर प्रदेशउपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कुश्ती संघ एवं जिला अध्यक्ष क्रीड़ा भारती धमतरी लक्ष्मण साहू,  कोच राजेश नायर, कांति नायर,नत्थूजी जगताप नगर पालिका निगम स्कूल के व्याख्याता हरीश सिन्हा एवं व्यायाम शिक्षक गिरीश गजपाल, जिला सह मंत्री क्रीड़ा भारती कोच टिक्की निर्मलकर, योग शिक्षिका उत्तरा सिंग, मोहल्लेवासी, दोस्त और फोन के माध्यम से धमतरी के विधायक ओंकार साहू एवं धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने यशवंत साहू को बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।



 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ