NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Fire: कुरूद के राइस में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

 

धमतरी। जिले के कुरुद-भोथली रोड में स्थित साईं राइस मिल में शनिवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। तार से निकली चिंगारी ने बरदाना शेड को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने इतनी फैल गई कि पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मिल कर्मचारियों की तत्परता से समय रहते सभी सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।



इस हादसे ने नगर पंचायत प्रशासन की पोल खोल दी। सूचना मिलने पर नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन कुरुद की फायर ब्रिगेड खराब होने के कारण दमकल वाहन समय पर काम नहीं आ सका। इसके बाद आनन-फानन में धमतरी से दमकल गाड़ी बुलानी पड़ी। धमतरी से आई टीम फायर मेन अरुण यादव,भरत ठाकुर चालक जीतेश साहू और मिल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पाया। तब तक बरदाना शेड में रखा लाखों का माल जलकर राख हो चुका था।


राइस मिल संचालक विनय अग्रवाल ने बताया कि इस आगजनी में मिल को भारी क्षति पहुंची है। शेड में रखे एक लाख से अधिक धान के कट्टे, हजारों प्लास्टिक बोरियां और अन्य पैकेजिंग सामग्रियां पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस दुर्घटना में लगभग 25 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हुआ है। शॉर्ट सर्किट की इस घटना के बाद कुरुद-भोथली मार्ग पर देर तक दहशत का माहौल बना रहा।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ