NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Yoga:आरक्षक सुजय मंडल के साथ योगा प्रशिक्षण देने वाली उनकी शिष्या रूची साहू हुई राज्यपाल के हाथों सम्मानित

 



मयूरासन से शीर्षासन तक कठिन योग आसनों में निपुण आरक्षक सुजय मंडल, पुलिस जवानों को दे रहे फिटनेस, अनुशासन एवं मानसिक सशक्तिकरण का विशेष प्रशिक्षण


धमतरी।“पुलिस की पाठशाला” से जुड़े योग प्रशिक्षक आरक्षक सुजय मंडल एवं उनकी शिष्या रूची साहू को राजभवन में स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान राज्यपाल रमन डेका के करकमलों से नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

आरक्षक सुजय मंडल योग के विभिन्न कठिन एवं प्रभावशाली आसनों - मयूर आसन, चक्रासन, धनुरासन, हलासन, शीर्षासन सहित अनेक योग विधाओं में विशेष निपुणता रखते हैं। उनके द्वारा पुलिस लाईन रूद्री में आयोजित योग शिविरों के माध्यम से पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को समय-समय पर योग प्रशिक्षण प्रदान किया जाता रहा है।

उनके प्रशिक्षण से पुलिस जवानों में शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक एकाग्रता एवं सकारात्मक ऊर्जा का विकास हो रहा है, जिससे वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन अधिक दक्षता एवं अनुशासन के साथ कर पा रहे हैं।


पुलिस लाईन रूद्री में पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में आरक्षक सुजय मंडल के साथ योग प्रशिक्षण प्रदान करने वाली उनकी शिष्या सुरूची साहू को भी राज्यपाल रमन डेका के करकमलों से सम्मानित किया गया।

आरक्षक सुजय मंडल द्वारा आयोजित योग प्रशिक्षण शिविरों में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को नियमित रूप से योग प्रशिक्षण दिया जाता रहा है, जिससे उनमें शारीरिक फिटनेस, मानसिक एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा का विकास हो रहा है।

रूची साहू ने योग की शिक्षा एवं विभिन्न कठिन योग आसनों का विशेष प्रशिक्षण आरक्षक सुजय मंडल से प्राप्त किया है। वे उन्हें अपना गुरु, प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक मानते हुए उनके निर्देशन में निरंतर योग अभ्यास कर रही हैं तथा योग प्रशिक्षण गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाकर अन्य पुलिस जवानों को भी स्वस्थ एवं फिट रहने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

सम्मान प्राप्ति उपरांत आरक्षक सुजय मंडल एवं रूची साहू ने SP से सौजन्य भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने दोनों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए योग प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्य को निरंतर जारी रखने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों का शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है तथा योग इसके लिए एक अत्यंत प्रभावी एवं अनुशासित माध्यम है, जो कार्यक्षमता, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ