NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

पैडल में दम मंजिल पर कदम: गंगरेल में साइकिल रेस प्रतियोगिता 14 जून को, विजेता को मिलेगा 50 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार

 



मां कामाख्या जन कल्याण सेवा समिति, कोटाभर्री का आयोजन

धमतरी। युवाओं में स्वास्थ्य, खेल भावना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मां कामाख्या जन कल्याण सेवा समिति, कोटाभर्री (गंगरेल) द्वारा 14 जून  रविवार को साइकिल रेसिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन कोटाभर्री-गंगरेल क्षेत्र में होगा, जिसमें जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के युवाओं की भागीदारी रहने की संभावना है।


आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को फिटनेस के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ साइकिल उपयोग को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ समाज के निर्माण और युवाओं में खेल भावना का विकास करना है।


प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 50 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर 25 हजार रुपये, तृतीय स्थान पर 15 हजार रुपये, चतुर्थ स्थान पर 5 हजार रुपये, पंचम स्थान पर 2,500 रुपये तथा षष्ठम स्थान प्राप्त करने वाले को 1,000 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

आयोजक समिति के अध्यक्ष खूबलाल ध्रुव ने बताया कि रेस की शुरुआत गंगरेल रेस्ट हाउस से शुरू होगी।डैम से होते हुए कोटाभर्री बरारी, मुड़पार होते हुए रुद्री जल संसाधन विभाग के खेल मैदान में समाप्त होगी।अधिक से अधिक युवाओं से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील करते हुए कहा है कि साइकिल चलाकर न केवल स्वास्थ्य बेहतर बनाया जा सकता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए खुबलाल धुव से 8319255561संपर्क किया जा सकता है।समिति ने क्षेत्रवासियों और खेल प्रेमियों से इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने तथा बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ