NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

POCSO एक्ट:नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर किया शारीरिक शोषण..आरोपी गिरफ्तार

 


धमतरी।पुलिस अधीक्षक धमतरी  के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रूद्री पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से लैंगिक अपराध के प्रकरण में कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।


शिकायत पर थाना रूद्री में धारा 64(2)(m) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पीड़िता का कथन,चिकित्सीय परीक्षण एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।


संकलित साक्ष्यों के आधार पर आरोपी हरिशंकर सेन,सेवक राम सेन पिता (उम्र 19 वर्ष),थाना रूद्री,जिला धमतरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ