धमतरी। बच्चों में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जय मां कामाख्या जनकल्याण सेवा समिति द्वारा भव्य बाल साइकिल रेसिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 14 जून रविवार को गंगरेल बांध, धमतरी में आयोजित होगी।
जय मां कामाख्या कल्याण समिति के अध्यक्ष खूबलाल ध्रुव ने अधिक से अधिक बच्चों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपने बच्चों को प्रतियोगिता में शामिल कराने की अपील की है।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इसी दिन सुबह 6 बजे पुरुषों का और महिलाओं का भी साइकिल रेस रखा गया है। सभी कार्यक्रम बारी-बारी से एक के बाद एक होते जाएंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी पंजीयन के लिए 8319255561 पर संपर्क कर सकते हैं। आयोजन समिति ने इसे क्षेत्र के बच्चों के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक खेल आयोजन बनाने की तैयारी पूरी कर ली है।





0 टिप्पणियाँ