NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT पुलिस-युवक विवाद में आया नया मोड़... युवक ने वीडियो जारी कर कहा मामला को यहीं खत्म करें, कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं




युवक किशोर


न ही कोई आगे वीडियो डाला जाए,जो होना था हो गया 


भूपेंद्र साहू

धमतरी।कुछ दिनों पहले मुजगहन बाईपास के पास आधी रात को बाइक सवार युवक और पुलिस के बीच जो विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हुई थी इस मामले में युवक का एक नया वीडियो इंस्टाग्राम में आया है। जिसमें उसने अफसोस और पछतावा जाहिर कर आगे इसे न बढ़ाने की अपील की है। आपको बता दें कि इस मामले में युवक ने जो वीडियो डाला था उसमें सोशल मीडिया में लगातार कमेंट्स आ रहे थे। एसपी ने 3 डीएसपी की जांच समिति टीम भी बनाई थी अब शायद इस मामले का पटाक्षेप हो जाएगा। 



इंस्टाग्राम में युवक किशोर ने क्या कहा

दोस्तों उस रात मैं परिवार के साथ मूवी देख कर लौट रहा था। पुलिस वालों ने गाड़ी रोका, बैरिकेड नहीं था, जो मुझे सही नहीं लगा। अपनी सुरक्षा के लिए मैं वीडियो बनाने लगा। उनके और मेरे बीच गरमा गरम बहस हुई। टीआई को बुलाया गया, टीआई के साथ मेरे को भी सहयोग करना चाहिए था,गरमा गरमी हो गई थी.. बात आगे बढ़ गई थी।मैं भी वीडियो बनाना शुरू कर दिया।सोशल मीडिया में इसे फैला दिया गया। बात बहुत छोटी सी थी लोग एडिट कर इस वीडियो को डालने लगे... बहुत कमेंट्स भी आ रहा है।मेरे से कोई रिश्वत नहीं मांगा गया है। जो आईडी प्रूफ मांगा गया है उसे जमा कर चुका हूं।अब आगे इसमें कुछ नहीं चाहता हूं। जितना होना था हो गया,बुरा समय था। मेरे को अपना परिवार देखना है। मैं नहीं चाहता उनके खिलाफ कोई वीडियो डाला जाए। आगे कोई भी वीडियो इस संबंध में ना डालें यह वीडियो मैं किसी के दबाव में आकर नहीं बना रहा हूं... यह मैं अपनी मन की बातें रख रहा हूं।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ