मुख्य तस्करों के साथ पायलटिंग कर रहे स्विफ्ट चालक एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त पिकअप चालक भी गिरफ्तार, संगठित तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़
एसपी के नेतृत्व में बड़ी सफलता, 6 सप्ताह में गांजा तस्करों पर लगातार सातवां बड़ा प्रहार, अंतर्राज्यीय नेटवर्क की कमर टूटी
धमतरी।ओडिशा से गांजा तस्करी के मामले में धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने श्यामतराई नाका में पॉइंट लगाकर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 491 किलो गांजा जुमला लगभग 2 करोड़ 61 लाख रुपए का माल जप्त किया गया है। इसमें एक नाबालिक है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि गांजा तस्कर के सामने एक पायलटिंग कार चल रही थी। यह दो दिन पहले की इनपुट मिली थी इसके बाद यह कार्यवाही हुई है।
प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने बताया कि वाहन की तलाशी के दौरान महेन्द्रा पिकअप में रखी 13 प्लास्टिक बोरियों एवं स्विफ्ट कार में छिपाकर रखे गए पैकेटों सहित कुल 96 पैकेटों में 490.818 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।
* गिरफ्तार आरोपीगण का विवरण
नौशाद खान पिता मुन्ना खान (उम्र 29 वर्ष), मूल निवासी ग्राम बरनावा, थाना बिनोली, जिला बागपत (उ.प्र.), वर्तमान निवासी जगदलपुर, करण साहू पिता मनोज कुमार साहू उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम बोरिया अंतरामार्ट गली नम्बर 4 अक्षर विहार थाना टिकरापारा रायपुर,मोह० शादिक पिता मोह० यूनुस खान उम्र 30 वर्ष निवासी गोकुलनगर टिकरापारा रायपुर और हिमांशु साहू पिता भोज राम साहू उम्र 20 वर्ष निवासी पचपेड़ी नाका रायपुर थाना टिकरापारा जिला रायपुर है।एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है।
* जप्त संपत्ति का विवरण
490.818 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा
कीमत लगभग 2,45,40,900रूपये
1 मारूति स्विफ्ट कार कीमत लगभग 9 लाख
1 महेन्द्रा पिकअप वाहन
कीमत लगभग 5 लाख रूपये
6 नग मोबाइल फोन
कीमत लगभग 1,35,000रूपये
कुल जप्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 2 लाख 60 हजार 75,900रूपये
यह धमतरी जिले में 2022 के बाद अब तक की सबसे बड़ी गांजा जप्ती की कार्यवाही है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं।आरोपियों द्वारा जगदलपुर क्षेत्र से गांजा लाकर रायपुर एवं अन्य स्थानों में खपाने की तैयारी की जा रही थी। बताया जा रहा है कि इसमें रायपुर का एक मुख्य सरगना है जिसके पीछे पुलिस लग चुकी है।





0 टिप्पणियाँ