![]() |
| 9 जून2019 |
धमतरी।5 जून 2019 के दिन को याद करते हुए भाजपा नेता खुबलाल ध्रुव ने कहा वह यादगार क्षण आज भी मेरे हृदय में ताजा है।सुबह लगभग 8 बजे, जब भाजपा नेता एवं वर्तमान मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai बस्तर प्रवास पर जा रहे थे, तब मुझे उनसे आत्मीय भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मैंने उन्हें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक पौधा भेंट किया था। उन्होंने बड़े स्नेह और आत्मीयता के साथ उसे स्वीकार किया तथा मुझे अपना आशीर्वाद प्रदान किया। उनका सरल स्वभाव, अपनापन और प्रेरणादायक व्यक्तित्व आज भी मुझे जनसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों के लिए प्रेरित करता है।
वह पल मेरे जीवन की अमूल्य स्मृतियों में शामिल है। आज विश्व पर्यावरण दिवस पर उस यादगार क्षण को पुनः स्मरण करते हुए मैं प्रकृति संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संकल्प दोहराता हूं।
"एक पेड़ केवल पौधा नहीं, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।"
![]() |


0 टिप्पणियाँ