भूपेंद्र साहू
धमतरी। नगर पालिक निगम धमतरी की सामान्य सभा की विशेष बैठक 5 जून को आयोजित की गई। बैठक में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत सरकार एवं राज्य शासन द्वारा संचालित “A Global Call for Climate Action” अभियान के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में अपशिष्ट पृथक्करण (4-स्ट्रीम) तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें महापौर सहित भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय पार्षद शामिल हुए
निगम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य शहरी विकास अभिकरण (SBM-U 2.0) के निर्देशानुसार सभी नगरीय निकायों में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में धमतरी नगर निगम द्वारा विशेष बैठक बुलाकर अभियान की रूपरेखा, जनजागरूकता गतिविधियों और नागरिक सहभागिता पर विचार-विमर्श किये जाने का प्रस्ताव आया। पर्यावरण दिवस पर 5 जून की शाम निगम सभा कक्ष में विशेष बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रगान राज गीत के बाद सभापति कौशल्या देवांगन की अनुमति के बाद महापौर रामू रोहरा ने यह प्रस्ताव रखा।

बैठक में अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन, कचरे के स्रोत स्तर पर पृथक्करण तथा स्वच्छ एवं हरित शहर निर्माण के लिए आवश्यक कदमों पर भी चर्चा हुई। अभियान के तहत नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करने पर विचार आया।निर्देशों के अनुसार 6 जून को उन्मुखीकरण कार्यक्रम तथा 7 से 12 जून तक व्यापक जनजागरूकता, प्रचार-प्रसार एवं सामुदायिक सहभागिता आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
MIC स्वास्थ्य प्रभारी सदस्य निलेश लुनिया ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है, ताकि धमतरी को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल शहर बनाया जा सके। उन्होंने कहा इसके लिए सभी जन प्रतिनिधियों को आगे आना।
नेता प्रतिपक्ष उप नेता विशु देवांगन ने कहा नगर निगम में जो व्यवस्था होनी चाहिए वह नहीं दिख रहा है। रिक्शा कबाड़ में पड़ा है, रोड के लिए पेड़ काटे जा रहे हैं, इसके बदले पेड़ लगाना चाहिए, देखभाल करना जरूरी है। रिक्शा गुणवत्तापूर्ण खरीदी जाए। जिसका जवाब देते हुए PWD प्रभारी विजय मोटवानी ने कहा रोड में बाधा बन रहे पेड़ों को काटा गया है, विकास के लिए है जरूरी था। रही बात रिक्शा की तो उसका नया टेंडर लग चुका है। अंत में महापौर ने पुनः कहा कि फोरलेन के लिए जो पेड़ कट रहे हैं उसके बदले शहर के सभी 40 वार्ड में 10000 पेड़ लगाए जाएंगे।अंत में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
0 टिप्पणियाँ