NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

विश्व रक्तदाता दिवस पर धमतरी में दिखा जमकर उत्साह, महिला पुरुष सहित 70 लोगों ने किया रक्तदान

 


धमतरी।विश्व रक्तदाता दिवस' (14 जून) के शुभ अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा धमतरी और शासकीय जिला अस्पताल धमतरी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर ने एक वृहद और ऐतिहासिक रूप ले लिया। इस महाअभियान में न केवल धमतरी जिले के चारों ब्लॉकों के रक्तदाता पहुंचे, बल्कि पड़ोसी जिलों जैसे बालोद, कांकेर सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में रक्तवीरों ने धमतरी पहुंचकर इस पुनीत कार्य में अपनी आहुति दी। इस शिविर में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज कराई।  शिविर में लगभग 70 यूनिट  जीवनरक्षक रक्त अत्यंत उत्साह के साथ संग्रहित किया जा चुका है।


अतिथियों द्वारा रक्तवीरों व मरीजों का सम्मान:

इस मुख्य समारोह में धमतरी विधानसभा के विधायक ओंकार साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने ब्लड सेंटर का सघन अवलोकन किया, सभी दानदाताओं की हौसलाअफजाई की और उन्हें स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।  कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महापौर रामू रोहरा ने भी शिविर की सराहना की और मानव सेवा के इस कार्य में जुटे रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए उनके इस जज्बे को नमन किया।



इस शिविर की सबसे अनूठी और प्रेरणादायी विशेषता यह रही कि इसमें कई ऐसे वरिष्ठ रक्तदाता सम्मिलित हुए जो नियमित रूप से जीवनदान दे रहे हैं। इनमें से कुछ रक्तदाताओं ने 81 बार, किसी ने 59 बार, किसी ने 40 बार तो कोई 10 बार स्वैच्छिक रक्तदान कर चुके हैं।वे अनवरत रूप से समाज सेवा के इस कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। इसके साथ ही, धमतरी के जैन समाज, हलबा समाज और सिंधी समाज के प्रमुखों एवं प्रतिनिधियों ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराते हुए समाज स्तर पर बड़ी संख्या में लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।


प्रशासनिक एवं गणमान्य जनों की गरिमामय उपस्थिति:

इस वृहद आयोजन में प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों की सक्रिय मौजूदगी रही। कार्यक्रम मे अधिकारी, कर्मचारी व जन समुदायों के उपस्थितियों में ​श्रीमती बी. एक्का डिप्टी कलेक्टर,पीयूष तिवारी एसडीएम, एसडीएम नगरी,​डॉ. यू. एल. कौशिक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सचिव, इंडियन रेडक्रॉस समिति, जिला धमतरी​डॉ. आदित्य सिन्हा प्रभारी अधिकारी, ब्लड सेंटर, जिला चिकित्सालय धमतरी,​बीएमओ नगरी एवं बीएमओ कुरुद, आकाश गिरी गोस्वामी संगठक, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा धमतरी, मनोज साहू,सत्य प्रकाश प्रधान, दुष्यंत कुमार, होमेश्वर प्रसाद चंद्राकर,मोहिनी साहू, ऋतू प्रधान, भारती सोनी, खोमन लाल साहू, गिरीश कश्यप,प्रिया कंवर, पूजा गायकवाड, शिवा प्रधान इंडियन रेड क्रॉस वाइस चेयरमैन  की उपस्थिति में यह आयोजन संपन्न हुआ।मंच संचालन सुरेश साहू और उज्जवला साहू, ने किइस।

​इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा धमतरी और जिला चिकित्सालय प्रबंधन ने इस महा-शिविर को सफल बनाने के लिए सभी अंतर-जिला रक्तदाताओं, मातृशक्ति, सामाजिक संगठनों, ब्लड बैंक की तकनीकी टीम तथा स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ