चोरी का माल खरीदने वाला आरोपी एवं माल छिपाने में सहयोग करने वाली महिला भी गिरफ्तार
धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए धमतरी पुलिस द्वारा सूने मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।प्रकरण में प्रार्थिया राधिका साहू, निवासी जंगलपारा नगरी द्वारा थाना नगरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 05-06 जून को वे अपने घर में ताला लगाकर ग्राम जीजामगांव स्थित मातंगी धाम दर्शन हेतु गई थीं। 8 जून को घर में कार्य करने वाली महिला द्वारा सूचना दी गई कि उनके मकान का पिछला दरवाजा खुला हुआ है तथा घर के भीतर सामान बिखरा पड़ा है।
सूचना पर घर पहुंचने पर प्रार्थिया ने देखा कि अज्ञात चोरों द्वारा मकान में घुसकर आलमारी तोड़ दी गई थी तथा उसमें रखे भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी कर ली गई थी lजिसकी रिपोर्ट पर थाना नगरी में धारा 305(ए), 331(4), 317(2), 112(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
एसपी ने सायबर थाना एवं नगरी थाना की संयुक्त टीम बनाकर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए।जिस पर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों,मुखबिर तंत्र एवं संदेहियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी गई। विवेचना के दौरान प्राप्त महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने सामूहिक रूप से चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
चोरी के कुछ जेवर आरोपी पुष्पजीत खरे ने नोवल जैन को बेच दिए थे। वहीं आरोपी लक्की गुप्ता ने चोरी का कुछ सामान अपनी मां सीमा गुप्ता को छिपाने के लिए दिया था। इस प्रकार चोरी के माल को छिपाने एवं खरीदने में संलिप्त पाए जाने पर दोनों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की गई।
■ *आरोपियों से की गई बरामदगी*
◆ *सोने के आभूषण*
01 नग रानी हार
01 नग मंगलसूत्र
01 नग गुलबंद
01 जोड़ी झुमका
02 नग बाली
01 नग अंगूठी
01 नग टॉप्स
कुल सोना : 144.11 ग्राम
◆ *चांदी के आभूषण*
02 नग करधन,05 जोड़ी पायल,02 नग चांदी के सिक्के,01 नग चांदी की रिंग,कुल चांदी : लगभग 2167.845 ग्राम
◆ *अन्य बरामदगी*
सिक्के एवं नगदी रकम 11300/- रूपये एवं सिक्के
02 एप्पल मोबाइल
02 विवो मोबाइल
चोरी में प्रयुक्त लोहे का रॉड
01 मोटरसाइकिल क्रमांक CG-23-P-6597
उक्त सभी आरोपियों से कुल लगभग 24 लाख रूपये (आज के मूल्य के हिसाब से) मूल्य की चोरी गई संपत्ति बरामद की गई है। प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर सभी 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
▪️*प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं-*
*(01)* तामेन्द्र यादव उर्फ सोनू पिता दूलचंद यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम गजकन्हार, प्राथमिक स्कूल के पीछे, थाना नगरी
*(02)* लक्की गुप्ता पिता संतोष गुप्ता, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05, जंगलपारा, नगरी
*(03)* प्रहलाद नेताम उर्फ राहुल पिता स्वर्गीय राजकुमार नेताम, उम्र 19 वर्ष, निवासी गणेश चौक, खोड़िया तालाब के पास, विध्यवासिनी वार्ड
*(04)* हितेश्वर मरकाम उर्फ प्रधान पिता अंजोर सिंह मरकाम, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02, जंगलपारा, नगरी
*(05)* पुष्पजीत खरे उर्फ जीत्तू पिता किरण खरे, उम्र 18 वर्ष, निवासी गांधी सागर वार्ड क्रमांक 04, नगरी
*(06)* भावेश कुमार साहू उर्फ मेलोडी पिता शिव कुमार साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी बुढ़ारावपारा, वार्ड क्रमांक 08, नगरी
*(07)* नोवल जैन पिता स्वर्गीय टारजन जैन, उम्र 22 वर्ष, निवासी राजाबाड़ा वार्ड क्रमांक 11, नगरी
*(08)* श्रीमती सीमा गुप्ता पति संतोष गुप्ता, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05, जंगलपारा, नगरी
अब लोगों को धमतरी के अर्जुन रेजीडेंसी में हुई चोरी और मरौद,भखारा के मंदिर में हुए चोरी के खुलासा का इंतजार है।





0 टिप्पणियाँ