हरियाणा के प्रतिभागियों ने भी दिखाया अपना दम
गंगरेल बांध में हुई प्रतियोगिता में विजेताओं को मिले आकर्षक पुरस्कार
भूपेंद्र साहू
धमतरी। युवाओं में स्वास्थ्य, फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जय माँ कामाख्या जन कल्याण सेवा समिति, धमतरी द्वारा रविवार को गंगरेल बांध में साइकिल रेसिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 6:30 बजे हुआ। प्रतियोगिता में अलग-अलग कैटेगरी में पहला पुरस्कार महाराष्ट्र, राजनंदगांव, रायपुर और धमतरी के प्रतिभागियों को प्राप्त हुआ।
अलग अलग केटेगरी
प्रतियोगिता में 5 से 10 वर्ष, 10 से 15 वर्ष तथा 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा लिया। छोटे बच्चों के लिए 2 किलोमीटर तथा बड़े वर्ग के लिए 12 किलोमीटर की दूरी निर्धारित की गई थी। 5 से 10 वर्ष के बच्चों के लिए पहला इनाम 2100रु, 10 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए 5000रु इनाम के अलावा अन्य इनाम भी रखे गए हैं ।प्रतियोगिता में प्रथम से लेकर छठे स्थान तक आने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार प्रदान किये गए।
बालक वर्ग (16 वर्ष से अधिक) में प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 25 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 15 हजार रुपये रखा गया है। वहीं बालिका वर्ग में प्रथम पुरस्कार 10 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। अन्य आयु वर्गों के लिए भी आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की गई। पुरस्कार वितरण में बतौर अतिथि पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा, हेमलता शर्मा, उदयभान सिंह चौहान, जागेंद्र साहू आदि शामिल हुए। निर्णायक में राकेश साहू, चंद्रशेखर बांधे, पीतांबर सिन्हा, संजय पवार रहे।
परिणाम इस प्रकार रहे
पुरुष वर्ग गियर साइकिल प्रथम सिद्धेश पाटील महाराष्ट्र, दूसरा रेहान शेख महाराष्ट्र, तीसरा आयुष हरियाणा, चौथा गोपाल हरियाणा, पांचवा नवीन राठी हरियाणा,छठवां अतुल प्रधान रायगढ़,नान गियर में पहला नंदकिशोर राजनांदगांव, दूसरा साजन कुर्रे रायपुर, तीसरा राजेश सिंह बालोद,चौथा संतोष गुप्ता बिलासपुर,पांचवा कमल बालोद, छठवाँ करण यादव धमतरी रहे। इसी तरह महिलाओं में गियर सायकल प्रथम जीनत महाराष्ट्र, द्वितीय हरविंदर हरियाणा, नॉन गियर में पहला गोमती साहू, रायपुर दूसरा किरण साहू बालोद, तीसरा नम्रता नेताम धमतरी, इंद्राणी धमतरी रही। बच्चों में 10 से 15 वर्ष में वेद प्रकाश,डिगेश नेताम, वासु साहू, हेमंत साहू, तनिष्का खंडेलवाल, वनिका कावडे, 5 से 10 वर्ष में सोनम नेताम, गणिका तारक, खिलेंद्र सिन्हा, युवराज, लक्ष्य,रोहन विश्वकर्मा और काव्यांश विजेता रहे।







0 टिप्पणियाँ