NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Award:आकाश गिरी गोस्वामी को मिला "सुदर्शन गौर कला गौरव सम्मान"

 


धमतरी।रंगकर्म, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय साधना, समर्पण और उत्कृष्ट योगदान के लिए धमतरी के  रंगकर्मी आकाश गिरी गोस्वामी को प्रतिष्ठित "सुदर्शन गौर कला गौरव सम्मान" से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान हिमाचल प्रदेश की सुप्रसिद्ध सांस्कृतिक संस्था ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन द्वारा प्रदान किया गया।


यह सम्मान देशभर के उन  कलाकारों को दिया जाता है जिन्होंने कला, साहित्य, रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक जागरूकता लाने तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आकाश गिरी गोस्वामी पिछले कई वर्षों से रंगमंच, नाट्य निर्देशन, अभिनय, लेखन तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े सांस्कृतिक अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।


उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय नाट्य प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक आयोजनों तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सामाजिक मुद्दों, स्वच्छता, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, युवा जागरूकता और भारतीय सांस्कृतिक विरासत जैसे विषयों पर आधारित उनके नाट्य कार्यों को दर्शकों और विशेषज्ञों द्वारा सराहा गया है।


सम्मान प्राप्त होने पर आकाश गिरी गोस्वामी ने इसे अपने गुरुजनों, सहयोगी कलाकारों, सांस्कृतिक संस्थाओं तथा रंगमंच से जुड़े सभी साथियों को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें कला और संस्कृति के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि रंगमंच केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक प्रभावशाली साधन है।


इस उपलब्धि पर अशोक पवार, दीपक लखोटिया, पीबी पराड़कर, गोपाल शर्मा डुमनलाल ध्रुव, दीप शर्मा, उमेश सिंह वशिष्ट  मदनमोहन दास,वीरेन्द्र साहू, रविकांत गजेंद्र,वरिष्ठ रंगकर्मी कुमेश्वर कुमार,राजकुमार सिन्हा, प्रशांत  गिरी गोस्वामी,सोहन लाल साहू, विनोद डिंडोलकर, गौतम साहू, वैभव रणसिंह,सचिन सोनी, चंद्रप्रकाश साहू, लोकेश प्रजापति,  केशव देवांगन,मनोज  बंछोर,  मो.मुख़्तार खान, मो.फकीरा खान,सुनील मैथ्यू,दुष्यंत सिन्हा, डॉ चंद्रशेखर बाँधे, लक्ष्मी नारायण सिन्हा,गोपी कुर्रे, सोमनाथ साहू, अनिल यदुअपूर्व विश्वकर्मा, आकाश वर्मा, वन्दना  गोस्वामी,ज्योति मगर, ममता साहू, पुष्कर चंद्राकर, चंद्रहास  केसाहू,सुरेशदास मानिकपुरी, वीरेन्द्र कुंजाम, हरीश सिन्हा, मैकल साहू, गामिनी साहू, वैष्णवी साहू सहित पूरे क्षेत्र के कलाकारों, साहित्यकारों, सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों  ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कला जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि यह सम्मान न केवल आकाश गिरी गोस्वामी की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और रंगकर्म की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई प्रतिष्ठा प्रदान करने वाला गौरवपूर्ण क्षण भी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ