NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Bee attack : सरई बिनने जंगल गई महिला पर मधुमक्खियों ने ऐसा हमला किया कि हो गई मौत

 


धमतरी। नगरी विकासखंड के गजकन्हार जंगल में सरई बिनने गई एक वृद्ध महिला पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले नगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।



अस्पताल पुलिस चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पालगांव थाना दुगली निवासी रामबती (75 वर्ष) पति दामाराम अपनी बेटी देवकुंवर के घर गजकन्हार गांव आई हुई थी। बेटा निनकू राम ने बताया कि वह लगभग एक सप्ताह से अपनी बेटी के यहां रह रही थी। सोमवार 1 जून की सुबह वह अन्य ग्रामीणों की तरह जंगल में सरई बिनने गई थी। इसी दौरान जंगल में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।सैंकड़ो मधुमक्खियों के डंक लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी।


घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण तत्काल उसे नगरी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे जिला अस्पताल धमतरी रेफर कर दिया गया। मंगलवार 2 जून की सुबह करीब 9:45 बजे जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद रामबती को मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। अस्पताल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में जंगलों में महुआ, तेंदूपत्ता और सरई जैसे वनोपज संग्रहण के दौरान मधुमक्खियों के हमले की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रहती हैं, जिससे वन क्षेत्रों में जाने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता होती है।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ