उमरदा में सड़क हादसे में मौत के बाद हुई थी घटना
धमतरी।8 जून की रात ग्राम उमरदा गौठान के पास हुए सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने की सूचना पर वंदे मातरम परिवार समिति की एम्बुलेंस क्रमांक CG 05 15001 के चालक राधेश्याम निर्मलकर घटना स्थल पहुंचे थे।
घटनास्थल पर उपस्थित कुछ असामाजिक तत्वों ने एम्बुलेंस के विलंब से पहुंचने की बात को लेकर चालक के साथ विवाद करते हुए अश्लील गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी तथा हाथ-मुक्कों से मारपीट की। आरोपियों ने एम्बुलेंस वाहन में भी जमकर तोड़फोड़ करते हुए सामने का कांच, बोनट, एंटीगेटर एवं अन्य हिस्सों को क्षतिग्रस्त कर लगभग 1 लाख रुपये की क्षति पहुंचाई।
विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों के कथन, घटनास्थल का निरीक्षण, वीडियो फुटेज तथा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष कराई गई शिनाख्ती कार्यवाही के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।
*प्रकरण में आरोपी*-
▪️ रमन दीवान पिता उजयार दीवान उम्र 30 वर्ष
▪️ तामेश्वर पटेल पिता शैलेष पटेल उम्र 33 वर्ष
▪️ फनेन्द्र उर्फ विक्की चंद्राकर पिता पुरन चंद्राकर उम्र 25 वर्ष
सभी निवासी ग्राम उमरदा, थाना कुरूद, जिला धमतरी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
धमतरी पुलिस ने अपील की है कि चिकित्सा सेवाओं,एम्बुलेंस एवं स्वास्थ्यकर्मियों के किसी किस्म के कार्य में बाधक ना बने।




0 टिप्पणियाँ