NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Fire: संबलपुर बायपास में लगी भीषण आग पर पाया गया काबू,बड़ा हादसा टला

 


सीएसपी एवं अर्जुनी पुलिस ने दिखाई तत्परता, फायर ब्रिगेड के साथ मिलकर आग पर पाया काबू


धमतरी।मंगलवार की रात संबलपुर बायपास मार्ग के किनारे अचानक आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही धमतरी पुलिस सक्रिय हो गई।  सूचना मिलते ही सीएसपी के नेतृत्व में अर्जुनी थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा स्थिति का जायजा लेकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया।


घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद संसाधनों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया तथा आग को आसपास के क्षेत्र में फैलने से प्रभावी रूप से रोका।



फायर ब्रिगेड की टीम के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस एवं फायर ब्रिगेड के संयुक्त प्रयासों से आग पर पूर्णतः काबू पा लिया गया। पुलिस की त्वरित सूझबूझ से कार्यवाही के कारण संभावित बड़ी दुर्घटना एवं व्यापक नुकसान टल गई।











एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ