फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुझाई आग
धमतरी।रविवार रात शहर की पुरानी मंडी के पीछे स्थित एक पंचर दुकान में अचानक आग लगने से पूरी दुकान जलकर खाक हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे टायर, ट्यूब, पंचर बनाने की मशीनें और अन्य औजार पूरी तरह जल गए। हालांकि मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई थी जिससे आसपास आग फैल नहीं पाया।
मिली जानकारी के अनुसार पुरानी कृषि उपज मंडी के पीछे फारूक का पंचर टायर दुकान संचालित था। रविवार की रात अचानक सूचना मिली की दुकान में आग लग गई है।आग लगने के समय दुकानदार अपने परिवार के साथ बाहर गया हुआ था।स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने शुरू किया। टीम में फायरमैन शितेस पवार,देवेंद्र साहू और चालक जितेश साहू शामिल थे।
जब तक आग बुझता तब तक पूरा सामान जलकर खाक हो गया था। हालांकि अग्निशमन के समय पर पहुंचने से आसपास आग फैलने से बच गई।रिहायशी इलाका है वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था।दुकान में कोई नही था जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
![]() |




0 टिप्पणियाँ