धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक पूरे देश में "समरसता संकल्प अभियान" चलाया जाएगा। इसी अभियान की जानकारी देने हेतु मंगलवार को गोविंद सारंग भवन स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता की मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश समरसता टोली सहसंयोजक रंजना साहू थीं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास" के मूल मंत्र पर चलते हुए संत गुरु रविदास महाराज के समता, सेवा और सामाजिक न्याय के संदेश को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ रही है। यह अभियान केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का व्यापक जनआंदोलन बनेगा।
प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री राकेश साहू, जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा, जिला कार्यालय मंत्री विजय साहू, जिला मंत्री हेमंत चंद्राकर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता यादव, मंडल अध्यक्ष पवन गजपाल, मंडल महामंत्री राजीव चंद्राकर, जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू सहित जिला भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ