धमतरी।कलेक्टर अबिनाश मिश्रा,आयुक्त अरूण कुमार वर्मा के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम धमतरी एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शहर में अवैध खोमचों, गंदगी फैलाने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान दानीटोला, सिहावा रोड एवं सोरिद क्षेत्र में निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वाले खोमचा संचालकों पर कार्रवाई की गई।
संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान लगभग 90 बोरी प्रतिबंधित पानी पाउच तथा 10 पैकेट डिस्पोजल सामग्री जब्त की। सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने एवं प्रतिबंधित सामग्री का उपयोग करने वाले संबंधित संचालकों से कुल ₹9,000 का अर्थदंड (पेनाल्टी) भी वसूला गया।
इस संयुक्त कार्रवाई में निगम प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी शशांक मिश्रा, आबकारी अधिकारी निशांत संधु सहित नगर निगम एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम सक्रिय रूप से उपस्थित रही।




0 टिप्पणियाँ