NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Breaking: गंगरेल बांध में तेजी से बढ़ रहा जलस्तर... 94,500 क्यूसेक पानी की आवक




63% भरा गंगरेल जलाशय,20,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा सकता है

धमतरी। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते गंगरेल जलाशय में पानी की आवक लगातार बढ़ रही है। गुरुवार 30 जुलाई को रात्रि 8 बजे जारी जलाशय की स्थिति के अनुसार गंगरेल बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में जलाशय का जल स्तर 345.39 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि पूर्ण जलाशय स्तर (एफआरएल) 348.70 मीटर है। जलाशय में वर्तमान लाइव जल भंडारण क्षमता 485.23 एमसीएम है, जो कुल क्षमता का 63.26 प्रतिशत है।



जल संसाधन विभाग के अनुसार गंगरेल जलाशय में वर्तमान समय में 94,500 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है।बीते एक घंटे में ही जलस्तर में 11 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे जलाशय का स्तर लगातार बढ़ रहा है।

मुख्य अभियंता के निर्देशानुसार वर्तमान जल आवक, बांध की सुरक्षा तथा डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में संभावित बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए गंगरेल जलाशय से नरराज बैराज( NRB) की ओर 20,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा सकता है।



जल संसाधन विभाग ने स्पष्ट किया है कि पानी छोड़े जाने से पहले जिला प्रशासन, संबंधित विभागों तथा डाउनस्ट्रीम क्षेत्र के अधिकारियों को अनिवार्य रूप से सूचना दी जाएगी। साथ ही प्रभावित गांवों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को भी समय रहते सतर्क किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

प्रशासन ने नदी एवं नालों के किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से नदी में प्रवेश नहीं करने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। विभाग लगातार जलाशय की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जलस्तर के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ