रंजना साहू के प्रयासों से ग्राम रांवा, लोहरसी एवं पोटियाडीह गांव में बनेगा स्टेडियम, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच
धमतरी। क्षेत्र की युवा खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू के लगातार प्रयासों से अब धमतरी जिले के ग्राम राँवा,लोहरसी एवं पोटियाडीह में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्र के युवा खेल सुविधाओं की कमी से जूझ रहे थे। न खेल का मैदान था, न ही अभ्यास के लिए कोई उचित व्यवस्था। इसी समस्या को देखते हुए रंजना साहू ने शासन-प्रशासन के समक्ष इस मांग को प्रमुखता से उठाया।
रंजना साहू ने कहा कि "हमारा लक्ष्य है कि ग्रामीण प्रतिभाओं को शहरों की तरह सुविधाएं मिलें। खेल से अनुशासन और स्वास्थ्य दोनों बनता है। स्टेडियम बनने से यहां के बच्चों को बड़ा मंच मिलेगा।"स्टेडियम निर्माण से क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई दिशा मिलेगी और हजारों युवा इसका लाभ उठा पाएंगे।
भाजपा जिला महामंत्री राकेश साहू, रांवा मंडल अध्यक्ष अमन राव, आमदी मण्डल अध्यक्ष विनय जैन, महामंत्री दमयंती साहू, महामंत्री राकेश सिन्हा, तरुण साहू, महामंत्री अनिल तिवारी, नामदेव राय, भूषण साहू, चेतन देवांगन , जितेंद्र यादव, तेजराम, नरेंद्र हिरवानी, युवराज सिन्हा, गोविंदा निर्मलकर, भूषण देवांगन, देवनारायण साहू, संतराम साहू, लक्ष्मी गंजीर, केदार यादव, देव सिंग गंजीर, मानिक साहू, नामदेव राय, दानीराम साहू, शंकर सिन्हा सहित ग्रामीणों ने राज्य सरकार एवं रंजना साहू का आभार जताया।




0 टिप्पणियाँ