धमतरी।राजिम भक्तिन माता समिति छत्तीसगढ़ के संगठनात्मक गठन के अंतर्गत आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया में पूर्व जनपद अध्यक्ष कुरूद शारदा साहू को महिला उपाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। समिति के शेष पदों के लिए निर्वाचन 12 जुलाई को संपन्न होगा।
निर्वाचन प्रक्रिया समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं चुनाव संचालन समिति की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विपिन साहू, पूर्व उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, पूर्व महामंत्री दयाराम साहू,डॉ रामकुमार साहू, पूर्व अध्यक्ष धरम दास साहू, रमेश साहू, विश्वनाथ साहू, तुलेन्द साहू, दुलारू राम साहू, ईश्वरी साहू, खोमन साहू, आलोक साहु, सोहन साहू, चित्रलेखा साहू, गीता साहू, रामकुमार साहू, हीरेन्द साहू, मिंजून साहू सहित चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारी मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ नारायण साहू, बोधन साहू, नूतन साहू उपस्थित रहे।
निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा मुख्य चुनाव अधिकारी नारायण साहू (कृषि वैज्ञानिक ) द्वारा की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी लालाराम साहू समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, सामाजिकजन एवं महिला सदस्य उपस्थित रहे।
निर्विरोध निर्वाचन पर उपस्थित सभी सामाजिक जनों ने शारदा साहू को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में राजिम भक्तिन माता समिति छत्तीसगढ़ समाजहित में प्रभावी एवं रचनात्मक कार्य करेगी। साथ ही सभी समाजजनों से 12 जुलाई को होने वाले शेष पदों के निर्वाचन में सहभागिता करने का आग्रह किया गया।






0 टिप्पणियाँ