आरोपी से घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित लोहे की हथौड़ी बरामद, वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों से विवेचना हुई मजबूत
मगरलोड।थाना मगरलोड एवं पुलिस चौकी करेलीबड़ी पुलिस द्वारा हत्या की नीयत से किए गए जानलेवा हमले के मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी देवलाल निषाद 38 वर्ष पिता स्व. सुकलाल निषाद,निवासी ग्राम हसदा नंबर-1, पुलिस चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। सीन ऑफ क्राइम टीम की उपस्थिति में घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर रक्तरंजित कंक्रीट, नियंत्रण नमूना, खून से सना रूमाल सहित अन्य महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य विधिवत जप्त किए गए।
विवेचना के दौरान आरोपी द्वारा छिपाकर रखी गई घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित लोहे की हथौड़ी बरामद कर विधिवत जप्त की गई। चिकित्सकीय परीक्षण एवं प्राप्त मेडिकल रिपोर्ट में पीड़ित को आई चोटों को गंभीर प्रकृति का तथा फ्रैक्चर होना प्रमाणित किया गया।
उपलब्ध साक्ष्यों, गवाहों के कथनों एवं चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर आरोपी देवलाल निषाद के विरुद्ध चौकी करेली बड़ी, थाना मगरलोड में धारा 296,109(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।





0 टिप्पणियाँ