NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT: ताबीज़ पहनाने के बहाने महिला को कमरा में ले जाकर की अश्लील हरकत , आरोपी मोची गब्बर गिरफ्तार

 


अर्जुनी पुलिस की त्वरित कार्यवाही, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

 धमतरी।थाना अर्जुनी क्षेत्र में महिला की मर्यादा भंग करने एवं अश्लील हरकत करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

आरोपी ने पूजा-पाठ एवं ताबीज पहनाने का झांसा देकर प्रार्थिया को कमरे में अकेला ले जाकर उसके साथ अशोभनीय एवं अश्लील हरकत करते हुए उसकी अस्मिता भंग करने का प्रयास किया। महिला द्वारा विरोध कर शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।



प्रकरण में थाना अर्जुनी में धारा 74 बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी से आवश्यक पूछताछ की गई तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दुर्गेश्वर प्रसाद चौरे उर्फ मोची गब्बर, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम देमार, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ